BCom 3rd Year Incorporation Profit loss Prior Study Material Notes in Hindi

BCom 3rd Year Incorporation Profit loss Prior Study Material Notes in Hindi:  Accounting Treatment of Profit Loss Incorporation  on time Basis Statement Showing Apportionment  Periods  Balance Sheet  Journal Entries  Trading and Profit & Loss Account  Sundry Debtors Account  Combines Cash and Bank Account Trial Balance :

Incorporation Profit loss Prior
Incorporation Profit loss Prior

BCom 3rd Year Corporate Accounting Managerial Remuneration Study Material Notes in hindi

समामेलन से पूर्व का लाभ अथवा हानि

(Profit or Loss Prior to Incorporation)

समामेलन से पूर्व लाभ अथवा हानि का आशय

(Meaning of Profit or Loss Prior to Incorporation)

एक कम्पनी समामेलन का प्रमाण पत्र (Certificate of Incorporation) प्राप्त हो जाने पर ही वैधानिक रूप से अस्तित्व में आती है किन्तु जब कोई नई स्थापित कम्पनी अपने समामेलन से पूर्व की तिथि से किसी चालु व्यवसाय को क्रय करती है तिथि से कम्पनी के समामेलन की तिथि तक क्रय किये गये व्यवसाय द्वारा अर्जित लाभ अथवा हुई हानि की राशि को समामेलन से पूर्व का लाभ अथवा हानि कहते हैं। जब तक विक्रेता से कोई स्पष्ट विपरीत समझौता नहीं हो जाता है तब तक यह लाभ या हानि क्रेता कम्पनी का ही होगा। चूंकि कोई कम्पनी अपने अस्तित्व में आने से पूर्व कोई लाभ या हानि नहीं अर्जित कर सकती है, अतः समामेलन से पूर्व का लाभ या हानि व्यापारिक लाभ या हानि नहीं माना जा सकता है। वास्तव में इस प्रकार का लाभ अथवा हानि पूँजीगत प्रकृति का होता है क्योंकि व्यवसाय के क्रय मूल्य के निर्धारण में इस लाभ या हानि का अवश्य ध्यान रखा गया होगा। यहाँ यह बात ध्यान रखने की है कि इस प्रकार के लाभ-हानि की गणना के लिये कम्पनी के समामेलन की तिथि पर ध्यान दिया जाता है, न कि उसके व्यवसाय प्रारम्भ करने के प्रमाण पत्र प्राप्त करने की तिथि पर।

समामेलन से पूर्व के लाभ अथवा हानि का लेखाकरण  (Accounting Treatment of Profit or Loss Prior to Incorporation)

समामेलन से पूर्व का लाभ पूँजीगत प्रकृति का होता है, अतः साधारणतया यह लाभांश वितरण के लिये नहीं उपलब्ध होता। यदि क्रय मूल्य पर विक्रेता को ब्याज देय है तो यह ब्याज इस लाभ पर सबसे पहला प्रभार (charge) होगा तथा शेष राशि को पूँजीगत संचय खाते (Capital Reserve Account) में हस्तान्तरित कर देना चाहिये। इस खाते की राशि का

हानियों के अपलेखन के लिये किया जा सकता है। जब तक यह खाता पूरी तरह प्रयोग नहीं कर लिया जाता है तब तक इस खाते के शेष को चिटठे में दायित्व पक्ष की ओर “संचय एवं आधिक्य” (Reserves and Surplus) शीर्षक के अन्तर्गत दिखाया जाता रहेगा। समामेलन से पूर्व की हानि को “समामेलन से पूर्व हानि खाते”  (Loss Prior to Incorporation Account) में डेबिट कर देना चाहिये। इसे कम्पनी के किसी पूँजीगत लाभ से अपलिखित किया जा सकता है अथवा बाद में व्यापारिक लाभों से धीरे-धीरे अपलेखन के लिये आगे ले जाया जा सकता है। हानि की इस राशि को “ख्याति खाता” (Goodwill Account) में भी डेबिट किया जा सकता है।

समामेलन से पूर्व लाभ अथवा हानि का निर्धारण

(Ascertainment of Profit and Loss Prior to Incorporation) _

इस राशि का सही निर्धारण तो समामेलन की तिथि तक की अवधि के लिये एक पृथक व्यापारिक एवं लाभ-हानि खाता तैयार करके ही किया जा सकता है किन्तु ऐसा करने के लिये समामेलन की तिथि पर स्कन्ध का मूल्यांकन करना होगा तथा विक्रेता की पुस्तकों के अवशेष निकालने होंगे। ऐसा करना अत्यधिक असुविधाजनक होगा क्योंकि इसका व्यवसाय के सामान्य कार्यकरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः व्यवहार में लेखा-वर्ष की समाप्ति पर पूरी अवधि के लिये (अर्थात् समामेलन से पूर्व और बाद की। अवधि के लिये) एक सम्मिलित व्यापारिक एवं लाभ-हानि खाता तैयार किया जाता है और इसके पश्चात् पूरी अवधि के लिये लाभ अथवा हानि को समामेलन से पूर्व और बाद की अवधियों में समय अथवा बिक्री के आधार पर बाँट दिया जाता है। चूँकि सामान्यतया न तो लाभ ही पूरे वर्ष समान रूप से अर्जित किये जाते हैं और न बिक्री ही पूरे वर्ष समान रूप से होती है, अतः लाभ अथवा हानि का केवल समय के आधार अथवा केवल बिक्री के आधार पर बँटवारा करना संतोषजनक नहीं।।

निगमित लेखा-विधि समामेलन से “पू’ और “पश्चात” लाभ-हानि निर्धारित करने की सर्वाधिक सही विधि यह है कि पूरी अवधि के सकल लाभ अथवा हानि की राशि को दोनों अवधियों में उनकी बिक्री के आधार पर विभाजित किया जाय तथा व्ययों को उनकी प्रकृति के आधार पर निम्न प्रकार बाँटा जाय :

(i) समय के आधार पर (On time basis) : समस्त स्थिर सम्मिलित व्ययों (जैसे वेतन, किराया, दर और कर, बीमा, सामान्य व्यय, छपाई और स्टेशनरी, टेलीफोन, डाक और तार, बिजली व्यय, कार्यालय व्यय, हास, अंकेक्षण फीस आदि) को दोनों अवधियों में समय के आधार पर बाँटना चाहिये। चूंकि कम्पनी का अंकेक्षण अनिवार्य होता है, जबकि एकाकी व्यवसाय व साझेदारी में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है. अतः अंकेक्षण फीस को पूर्णतया समामेलन के बाद का व्यय भी माना जा सकता है। अतः विद्यार्थियों को प्रश्न के हल में इस मद के सम्बन्ध में नोट देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिये।

(ii) बिक्री के आधार पर (On turnover basis) : समस्त परिवर्तनशील सम्मिलित व्ययों (जैसे कमीशन, कटौती, दलाली, विक्रेताओं का वेतन, विज्ञापन, यात्रा व्यय, विक्रय पर भाड़ा, डूबत ऋण आदि) को दोनों अवधियों की बिक्री के आधार पर बाँटना चाहिये।

(iii) समामेलन से पूर्व के व्यय (Pre-incorporation expenses) : पूरी तरह समामेलन से पूर्व की अवधि के व्यय (जैसे विक्रेता का वेतन, पूँजी पर व्याज, क्रय प्रतिफल पर समामेलन की तिथि तक का ब्याज आदि) पूर्व की अवधि में ही दिखलाये जायें।

(iv) समामेलन के बाद के व्यय (Post-incorporation expenses) : पूरी तरह समामेलन के बाद की अवधि के व्यय (जैसे संचालकों की फीस, ऋणपत्रों पर व्याज, प्रारम्भिक व्यय, संस्थापन व्यय आदि) बाद की अवधि में ही दिखलाये जायें।

(v) मौसमी प्रकृति के व्यय (Seasonal nature expenses) : यदि व्यवसाय के कुछ व्यय मौसमी प्रकृति के हैं तो उन्हें उसी अवधि से चार्ज किया जाय जिसमें ये किये गये हैं।

उदाहरण 1. महेश लि० का समामेलन 1 मई 2015 को मै० महेश ब्रदर्स के व्यवसाय को 1 जनवरी 2015 से क्रय करने के लिये हआ और उसने अपने व्यवसाय के प्रारम्भ करने का प्रमाणपत्र । जून 2015 को प्राप्त किया।

31 दिसम्बर 2015 को समाप्त हुए वर्ष के खातों से निम्न व्यारा पता लगा :

(i) पूरे वर्ष की बिक्री 2,40,000 ₹ थी जिसमें से 40,000 ₹ का विक्रय 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रैल 2015 से सम्बन्धित था।

(ii) व्यापारिक खाते ने 96,000₹ का सकल लाभ दिखाया।

(iii) लाभ-हानि खाते में निम्नलिखित व्यारे दिखाये गये हैं :

Mahesh Ltd. was incorporated on 1st May 2015 to buy over the business of M/s Mahesh Bros. as from 1st January 2015 and obtained its certificate for commencement of business on 1st June 2015.

The accounts of the company for the period ended on 31st December 2015 disclosed the following facts:

(i) The turnover for the whole period amounted to 2.40,000 of which 40,000 related to the period from 1st January 2015 to 30th April 2015.

(ii) The Trading Account showed a gross profit of 96,000.

(iii) The following items appeared in the Profit and Loss Account:

 

Directors’ Fees                                                                                         1,500

Auditors Fees                                                                                             750

Rent, Rates etc.

Bad Debts (of which ₹ 700 are related to book debts created before 1st May 2015)  4,800

Staff Salaries                                                                                           2,000

Debenture Interest                                                                              1,2000

Depreciation on Plant and Machinery                                      6,000

Preliminary Expenses                                                                         3,600

General Expenses                                                                                  2,400

Commission on Sales                                                                          1,800

Printing and Stationery                                                                     3,600

Advertisement                                                                                        2,400

Travellers’ Expenses and Salaries.                                                  8,400

Interest to Vendors @ 6% p.a. on                                                 1,00,000

(from 1st January 2015 to 31st August 2015 )                           4,000

उपर्युक्त आँकड़ों से वह लाभ पता लगाइये जो लाभांश के लिये उपलब्ध है तथा वह लाभ भी बताइये जो समामेलन से पूर्व का है।

From the above figures, find out the profits available for dividends and the profit prior to incorporation.

Profit and loss Account 

For The Year Ended 31st December 2015

उदाहरण 2. साझेदारी में कार्यरत शिव और विश्नु ने 1 अप्रैल 2014 से विद्यमान व्यवसाय को क्रय करने के लिये 1 सितम्बर को ओम विश्लु लि के नाम से एक संयुक्त स्कन्ध प्रमण्डल का पंजीकरण कराया ।

Shiva and Vishnu working in partnership registered a joint stock company under the name of “OM VISHNU LTD.” on 1st September 2014 to take over their existing business with effect from  1st April 2014.

31 मार्च 2015 को समाप्त वर्ष के लियो ओम विश्नु लि का लाभ हानि खाता इस प्रकार था ::

The Profit and Loss Account of OM VISHNU LTD. for the year ended 31st March 2015 was as follows:

Salaries and Wages                                     10,000  Gross Profit b/d                       84,000

Debenture Interest                                     5,000

Depreciation                                                 2,0000

Interest on purchase

consideration (upto 30-9-2014)          10,800

Selling Commission                                   12,000

Directors’ Fees                                              800

Preliminary Expenses written off        1,000

Provision for taxes                                       5,000

Dividend on Equity Shares @ 5%           6,000

Balance carried down                                  31,400

                                                        84,000                                               84,000

वर्ष की कुल बिक्री 2,25,000 ₹ है जिसमें से 1,50,000 ₹ 1 सितम्बर 2014 से 31 मार्च 2015 तक की अवधि से सम्बन्धित है।

बँटवारे का आधार बतलाते हुए लाभों को समामेलन के पश्चात् और पूर्व की अवधि के बीच विभाजित करते हुए विवरण तैयार करो।

Sales for the year totalled * 2,25,000, out of which * 1,50,000 related to the period from 1st September 2014 to31st March 2015.

Prepare statement apportioning the profits between post and pre-incorporation periods indicating your basis of allocation

उदाहरण 3. 1 जनवरी 2014 से एक व्यवसाय को क्रय करने के लिये एक्स लि० 1 मई 2014 को समामेलित हुई। उसके पहले खाते 30 सितम्बर 2014 को बंद हुए। अवधि का सकल लाभ 42,000 ₹ था।

अन्य व्ययों के विवरण इस प्रकार हैं:

सामान्य व्यय 7,200 ₹; संचालक का पारिश्रमिक 12,000 ₹; प्रारम्भिक व्यय 2,000 ₹। 30 जून तक किराया 6,000₹ प्रति वर्ष था, उसके बाद इसमें 40% की वृद्धि हुई।

प्रबन्धक, जो कि कम्पनी के बन जाने पर एक पूर्णकालिक संचालक हो गया था और जिसका पारिश्रमिक ऊपर दिया गया है, का वेतन 5,100 ₹ प्रति वर्ष तय था।

कम्पनी ने एक समान सकल लाभ अर्जित किया। 30 सितम्बर 2014 तक की बिक्री 98.000 ₹ थी। वर्ष के प्रथम चार माहाँ के लिये बिक्री का मासिक औसत शेष अवधि का आधा था।

लाभ-हानि खाता दिखलाइये और बतलाइये कि आप समामेलन से पूर्व के परिणामों का क्या करोगे।

X Id. was incorporated on Ist May 2014 to acquire a business as from 1st January 2014. The first accounts were closed on 30th September 2014. The gross profit for the period was 42.000.

Details of other expenses :

General Expenses                                           ₹ 7,200

Directors’ Remuneration                             12,000

Preliminary Expenses                                     2,000

Rent upto 30th June was 6,000 per annum after which it was increased by 40%.

Salary of the manager, who on formation of the company had become a wholetime director and whose remuneration has been given above, was agreed to be remunerated at 5,100 per annum.

The company earned a uniform gross profit. The sales upto 30th September 2014 were ? 98,000. The monthly average of sales for the first four months of the year was one-half of the remaining period.

Show the Profit and Loss Account and indicate how would you deal with the pre-incorporation results.

Profit prior to incorporation is a capital profit which can be utilized for writing off capital losses, such as commission on issue of shares or debentures, preliminary expenses etc. Notes : 1. Preliminary expenses could, alternatively, be charged against capital reserve arising out of profit before incorporation. So long as these expenses are not written off, they will be shown in the assets side of balance sheet under the heading Miscellaneous Expenditure.

2: Sales ratio is worked out as follows:

If sale for the first 4 months on the average is Re. 1, then the monthly average for the remaining 5 months is₹2. So, sale upto 1st May= 1 x 4=₹4 and sale for the remaining five months2x5=₹10. The ratio, therefore, is 4: 10 or 2:5.

उदाहरण 4. 1 अक्टूबर 2013 पर मै० दीनदयाल का व्यवसाय क्रय करने के लिये 1 जनवरी 2014 को आइडिअल प्रोडक्टस लि० पंजीकत की गयी। उसने व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये प्रमाणपत्र 1 फरवरी 2014 को प्राप्त किया।

30 सितम्बर 2014 को समाप्त 12 महीनों की अवधि के लिये कम्पनी के खातों ने निम्नलिखित राशियों के चार्ज करने के पश्चात् 67,540 ₹ का शुद्ध लाभ दिखलाया : ।

वेतन 15,000 ₹ (समामेलन से पूर्व की अवधि में 4 कर्मचारी थे तथा समामेलन के बाद की अवधि में थे।

मजदूरी 5,460₹ (समामेलन से पूर्व की अवधि में 4 मजदूर थे तथा समामेलन के बाद की अवधि में 5 मजदर थे। समामेलना से पूर्व और बाद की अवधियों में प्रति माह प्रति मजदूर मजदूरी क्रमशः 80 ₹ और 100 ₹ थी।)

संचालकों का वेतन 8,000 ₹।

वर्ष की बिक्री 2,40,000 ₹ थी। विक्रय की प्रवृत्ति इस प्रकार थी :

अक्टूबर और नवम्बर 2013 : प्रत्येक माह में औसत बिक्री का आधा,

फरवरी, मार्च, अप्रैल और जुलाई 2014 : प्रत्येक माह में औसत बिक्री।

अगस्त और सितम्बर 2014 : प्रत्येक माह में औसत बिक्री का आधा।

समामेलन से पूर्व और बाद की अवधियों के लिये पृथक-पृथक लाभों की गणना करो।

Ideal Products Ltd. was registered on January 1, 2014, to buy the business of Messrs Din Dayal as on October 1, 2013 and obtained its certificate for commencement of business on February 1, 2014.

The accounts of the company for the period of 12 months ended September 30, 2014 disclosed the net profit of₹ 67,540 after having charged the following amounts:

Salary 15,000 (There were 4 employees in the pre-incorporation period and 7 in the postincorporation period).

Wages 5,460 (There were 4 workers in the pre-incorporation period and 5 workers in the post! incorporation period and the wagos were 80 and 100 per month per worker in the pre and postincorporation periods, respectively.)

Directors’ salary 8,000.

Sales during the year amounted to 2,40,000. The trend of sales was as under:

October and November 2013 half the average sales in each month.

Feb., March, April and July 2014 average sales in each month.

August and September 2014 half the average sales in each month.

You are required to calculate profits separately for the pre and post-incorporation periods.

उदाहरण 6. मैत्री एजेन्सीज के साझीदारों ने 1 जनवरी 2013 से साझेदारी को एम ए (प्रा०) लि० कम्पनी के नाम से एक निजी सीमित दायित्व कम्पनी में परिवर्तित करने का निश्चय किया। 31 दिसम्बर 2012 को फर्म के चिट्टे के आधार पर प्रतिफल 1,17,00,000 ₹ तय किया। तथापि कुछ प्रक्रियात्मक कठिनाइयों के कारण कम्पनी का समामेलन 1 अप्रैल 2013 को हो सका। इस बीच व्यवसाय कम्पनी की ओर से चलाया गया और उस दिन प्रतिफल का 12% प्रतिवर्ष की ब्याज सहित भुगतान कर दिया गया। कम्पनी ने वही खाताबहियाँ चालू रखीं तथा अपने खाते प्रथम बार 31 मार्च 2014 को बंद किये और निम्नलिखित संक्षिप्त लाभ-हानि खाता तैयार किया :

The partners of Maitri Agencies decided to convert the partnership into a private limited company called MA (P) Ltd. with effect from 1st January 2013. The consideration was agreed at ₹1,17,00,000 based on the firm’s Balance Sheet as at 31st December 2012. However, due to some procedural difficulties, the company could be incorporated only on 1st April 2013. Meanwhile, the business was continued on behalf of the company and the consideration was settled on that day with interest at 12% per annum. The same books of account were continued by the company which closed its accounts for the first time on 31st March 2014 and prepared following summarised profit and loss account :- noitm

Sales                                                                     2,34,00,000

Cost of goods sold                                        1,63,80,000

Salaries                                                              11,70,000

Depreciation                                                  ‘1,80,000

Advertisements                                              17,02,000

Discounts                                                          11,70,000

Managing Director’s remuneration       90,000

Miscellaneous office expenses               1,20,000

Office-cum-show room rent                  7,20,000

Interest                                                            9,51,000

                                                       2,14,83,000

Profit                                                               19.17.000

कम्पनी का एकमात्र उधार 12% प्रतिवर्ष पर 50,00,000 ₹ का एक ऋण था जो कि फर्म के क्रय प्रतिफल के भुगतान और कार्यशील पूँजी की आवश्यकताओं के लिये लिया गया था।

1 अप्रैल 2013 से कम्पनी ने फर्म की औसत मासिक बिक्री को दुगुनी कर दिया किन्तु उस तिथि से वेतन तिगुने हो गये। 1 जुलाई 2013 से उसे अतिरिक्त जगह लेनी पड़ी जिसका किराया 30,000 ₹ प्रति माह था।

लागतों और आगमों को समामेलन से पूर्व और समामेलन के पश्चात की अवधियों में विभाजित करते हुए खानेदार रूप में एक लाभ-हानि खाता तैयार करो। यह भी सझाइये कि समामेलन से पूर्व के लाभों का क्या किया जाये।

The company’s only borrowal was a loan of₹50.00,000 at 12% p.a. to pay the purchase consideration due to the firm and for working capital requirements.

The company was able to double the average monthly sales of the firm, from 1st April 2013 but the salaries trebled from that date. It had to occupy additional space from 1st July 2013 for which rent was 30,000 per month.

Prepare a profit and loss account in columnar form apportioning costs and revenue between pre incorporation and post-incorporation periods. Also, suggest how the pre-incorporation profits are to be dealt with.

The pre-incorporation loss can either be considered as a reduction from any capital reserve accruing in relation to the acquisition transaction or be treated as goodwill.

उदाहरण 7. तारा इन्डस्ट्रीज लि० 31 मार्च 2013 से श्री के० बसक का व्यवसाय 66,000 ₹ में लेने के लिये सहमत हुई। क्रय प्रतिफल का निबटारा समता अंशों के निर्गमन से होना था। उस तिथि को श्री के० बसक का चिट्ठा इस प्रकार था :

Tara Industries Ltd. agreed to take over the business of Sri K. Basak from 31st March 2013 in consideration of 66,000 to be discharged by the issue of equity shares only. On that day the balance sheet of Sri K. Basak was :

Liabilities                                                                                                Assets

Sundry Creditors                            30,000                Cash balances                       2,000

Loans :S.Sarkar                                 6,000                Sundry Debtors                               22,000

Capital                                                60,000                Furniture                                          15,000                                                                                                Machinery                                       45,000                                                                                                   Goodwill                                           10,000

Profit & Loss Account               _2,000 _

                                            96,000                          96,000

1 मई 2013 को कम्पनी एक सार्वजनिक सीमित दायित्व कम्पनी के रूप में पंजीकृत हुई और 1 जुलाई 2013 को व्यवसाय प्रारम्भ का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। कम्पनी की अधिकृत पूँजी 10 ₹ वाले 50,000 समता अंशों में विभाजित 5,00,000 ₹ थी।

कम्पनी ने जनता को 15,000 समता अंश 27 प्रति अंश प्रीमियम पर नकद में निर्गमित किये। कम्पनी ने वही किताबें चाल रखीं। तथा व्यवसाय के अधिग्रहण के लिये पुस्तकों में कोई प्रविष्टियाँ नहीं पास की। एस० सरकार का ऋण 31 मार्च 2014 से पूर्व ही भुगतान कर दिया गया।

इस सूचना के अतिरिक्त 31 मार्च 2014 को निम्नलिखित शेष भी दिये गए :

The Company was registered on 1st May 2013 as a public limited company and obtained a commencement certificate to business on 1st July 2013. The authorised capital was 5,00,000 divided into 50,000 equity shares of 10 each. The company issued for cash 15,000 equity shares to the public at a premium of 2 per share. The same set of books were continued by the company and no entries were passed in the books for the takeover of business. Loan from S. Sarkar was repaid before 31st March 2014.

Apart from this information, the following balances as on 31st March 2014 were also given :

Sundry Creditors                     34,500                  Bank Overdraft                           21,000

Cash balance                             8,000                       Purchases                                1,81,000

Salary and Wages                  68,000                         Freight                                        6,000

Sales                                          3,00,00                    Other Expenses                        10,000

New Machinery                      95,000                   Interest paid                                 3,000

31 मार्च 2014  को 15,000 का रहतिया लेते हुए तथा सम्पत्तियाँ पर 10 से ह्रास आयोजित करते हुए आपको तारा इन्डस्ट्रीयज लि के 2013 14 वर्ष के अन्तिम खाते तैयार करने हैं ।

You are required to prepare the final accounts of Tara Industries Ltd. for 2013-14 after taking into account stock of 15,000 on 31st March 2014 and after providing for depreciation on assets at 10 percent.

Solution :

In a problem of this type, it is better to prepare a Trial Balance of the company as on 31-3-2014.

Trial Balance as on 31st March 2014 Debits

 

chetansati

Admin

https://gurujionlinestudy.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

BCom 3rd Year Corporate Accounting Managerial Remuneration Study Material Notes in hindi

Next Story

BCom 3rd Year Incorporation Profit loss Prior Long Answer Questions Study Material Notes in hindi

Latest from B.Com